गज़ब है ये ढाबा यहाँ फौजी भाइयों को खाना मुफ्त मिलता है, दिलचस्प है इसकी कहानी || SAGAR TV NEWS ||

 


ढाबे तो आपने कई देखे होंगे और उनका जायका भी लिया होगा। लेकिन एक ढाबा जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। जहाँ फौजियों को खाना बिलकुल मुफ्त में मिलता है। जी हाँ ये अनोखा ढाबा एमपी के रायसेन जिले में है। बाड़ी कस्बे के हाईवे पर स्थित बब्बा जी ढाबे में अक्सर आर्मी की गाड़ियां और सेना के ट्रक नजर आते हैं। क्योंकि इस ढाबे पर फौजी भाइयों के लिए खाना बिलकुल फ्री है। तो इस ढाबे को खोलने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल इस ढाबे के संचालक सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के नाम से यह ढाबा शुरू किया। अब फौजियों को फ्री में भोजन कराकर एक तरीके से अपना सपना पूरा कर रहे हैं। बब्बा जी ढाबा संचालक के पिता फूल सिंह चौहान की माने तो रिटायरमेंट के बाद बच्चों का कहना था की जितने भी फौजी भाई यहां से निकलेंगे उन्हें निशुल्क भोजन कराएंगे। अब जो भी जवान ढाबे पर आते हैं। उन्हें फ्री में भोजन कराते हैं।
बाड़ी कस्बे के अरविंद चौहान इस ढाबे के संचालक हैं। जिनकी बचपन से ही इच्छा सेना में जाने की थी। और देश की सेवा करने करना चाहते थे। कई प्रयास के बाद भी आर्मी में सिलेक्ट नहीं हुए। तो देशभक्ति का सपना पूरा करने यह ढाबा खोला


By - Sagar Tv News
30-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.