सागर-स्व.पति की सहायता राशि भेज दी ससुर को पत्नी लगा रही चक्कर || SAGAR TV NEWS ||

 

पति की जान चले जाने के बाद पत्नी सहायता राशि की आस में एसडीएम कार्यालय पहुंची लेकिन वाहन उसे पता चला की ये राशि तो उसके ससुर के खाते में ट्रांसफर कर दी गयी है। मामला सागर जिले के बंडा इलाके से सामने आया है। बताया जा रहा है की बण्डा अनुविभाग अंतर्गत बरखेरा गांव में एक महिला जो अपने 7 महीने के बच्चे को साथ लेकर सहायता राशि पाने एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां पर उसे पता चला कि सहायता राशि उनके ससुर के खाते में तहसील शाहगढ से डाल दी गई है। उसे अब सहायता राशि के लिए तहसीली के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पीड़ित महिला रुकमणी तिवारी के मुताबिक उसके पति की जाएं सांप के काटने से 14 जुलाई 2022 को चली गई थी। जिसके बाद 4 लाख रुपये मिलने वाली सहायता राशि उनके ससुर के खाते में डाल दी गयी। वहीं पीड़ित की मां ने तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू, तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उनकी बेटी का खाता नंबर देने के लिए में खुद गई थी। लेकिन बाबू ने खाता नंबर उनकी बेटी के ससुर का लगा दिया।
इस मामले में एसडीएम और सम्बंधित महिला के बेच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है।--------


By - Ravi sen banda sagar
02-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.