MP | सास की अंत्येष्टि में जा रहे बेटी-दामाद की सड़क हादसे मे मौत
माँ की अंत्येष्टि में जा रहे बेटी-दामाद की हादसे में मौत
MP | सास की अंत्येष्टि में जा रहे बेटी-दामाद की सड़क हादसे मे मौत
एमपी के हरदा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मां की अंत्येष्टि में जा रहे बेटी और दामाद की सड़क हादसे में जान चली गई। बताया गया कि महिला की घटना स्थल और उसके पति ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना हरदा नर्मदापुरम स्टेट हाइवे पर गांजल नदी के पुल के पास की है। जहां महिला सुभद्रा बाई अपने पति भगवानदास कोरकू के साथ मां की अंत्येष्टि में खंडवा जिले के डोटखेड़ाजा रही थी। सुबह गांजल नदी के पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे का शिकार हुए दोनों पति-पत्नी नर्मदापुरम जिले के निवासी थे। इधर मृतक के बेटे सुभम ने बताया कि गुरुवार को उसकी नानी का देहांत हो गया था। जिनकी अंत्येष्टि में दोनों पापा और मम्मी आज सुबह बाइक से जा रहे थे। जिनकी गांजल नदी पर सड़क हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।