सागर-धूमधाम से हुई भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण
सागर जिले के जैसीनगर के बाबड़ी मुहल्ला में नवनिर्मित पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। भगवान पशुपतिनाथ और माता पार्वती की मूर्ति को नंदी पर सवार कर शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराया गया। जहां जगह-जगह महादेव भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बताया गया की नवनिर्मित पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भजनों पर नाचती गाती नजर आई। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती और नंदी की सजीव झांकी भी बनाई गई थी। इसमें शामिल अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव की जयकार से गूंज उठा। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह राजपूत और जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने भी शामिल होकर भगवान पशुपतिनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। बता दें की बाबड़ी मुहल्ला में भगवान पशुपतिनाथ का नगर में पहला मंदिर हैं। मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करने वाले पंडित नंदकिशोर चौबे ने बताया की जैसीनगर का यह पहला पंचमुखी पशुपतिनाथ मंदिर है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 1 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। तीन दिन जहाँ भगवान पशुपतिनाथ और मां पार्वती की विधि विधान पूर्वक देव पूजन जलादिवास, अन्नादिवास, शिव महाभिषेक शय्यादिवास समेत विधि विधान से पूजन अर्चन के अलावा यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई है।-----