उपचुनाव के मद्देनज़र विधानसभाओं में करोड़ों की सौगातें

 

 

जल्द ही उपचुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा। लेकिन फिलहाल भाजपा चुनाव प्रचार में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। इसी को लेकर धड़ाधड़ शिलान्यास और भूमिपूजन भी किये जा रहे हैं। अशोकनगर जिले के मुंगावली सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात क्षेत्र को दी। सिंधिया समर्थक राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव यहाँ से भाजपा के संभावित उम्मीदवार हैं। वहीँ लोधी वोटरों को साधने पूर्व सीएम उमा भारती भी पहुंची। क्योंकि यादव वोट बैंक के बाद लोधी सबसे बड़ा वोट बैंक है। लेकिन कार्यक्रम में सिंधिया, स्थानीय सांसद केपी यादव जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल नहीं हुए।
उमा भारती ने कहा की कमलनाथ सरकार को अकाल मृत्यु का योग है। नहीं लगता था इतने दिन सरकार चल पायेगी। उन्होंने कहा की सिंधिया ने अपनी दादी का इतिहास दोहराया है।
किसानों के कर्ज माफी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा की कमलनाथ तो किसानों के कर्ज माफी के नाम पर बैंकों को प्रमाण पत्र के नाम पर कागज पकड़ा गए हैं। अब बैंक बाले उनसे पैसे मांग रहे हैं। की कमलनाथ भैया तो कागज पकड़ा गए मामा तुम पैसा दे दो कर्जा माफ़ हो जाये। उन्होंने एक बार फिर सिंधिया द्वारा कांग्रेस सरकार गिराने की बात दोहराई।


By - Anuj Jain (Mungaoli MP)
15-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.