रोजगार सहायक पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गोली मार दी || SAGAR TV NEWS ||

 

पुरानी रंजिश को लेकर एक पंचायत के रोजगार सहायक पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गोलियां बरसा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर किया गया। वही, इस मामले को लेकर रोजगार सहायक संघ, सचिव संघ और जनपद के कर्मचारियों ने आरोपियों को गिरफतार किए जाने की मांग पुलिस प्रषासन से की। यह घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चाची सेमरा की है।
वीओ
बताया जाता है कि बीती रात रोजगार सहायक पर बाबूलाल पटेलिया और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिष काफी समय चल रही थी। इस बात के चलते बीती रात आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचा गया और पुलिस पहुंची। उनके शरीर में कट्टे की गोली और लाठियों के निशान बने हुए थे। वही, इस घटना को लेकर लगभग 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर एफआईआर नही हो सकी। जिससे जनपद पंचायत बक्सवाहा के रोजगार सहायक संघ, सचिव संघ और जनपद के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पडा और पुलिस थाने पहुंचकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया और चेतावनी दी गई कि अगर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।रिपोर्टर-विनोद बिल्थरे


By - Vinod Wilthare Bakswaha
08-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.