रामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि के अध्यक्ष ने कही बड़ी बात || SAGAR TV NEWS ||
सागर में अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज आए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने मीडिया से चर्चा की। रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी किए जाने के सवाल पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि दुनिया में किसी की ताकत नहीं है रामचरित मानस पर टिप्पणी करने की। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर पर कहा कि जल्द ही दिव्य और भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर का उद्धाटन संतों के हाथ से होना चाहिए। वहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। महाराज सागर में 11 फ़रवरी तक रुकेंगे उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। सुबह और शाम के समय भजन-कीर्तन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।