किसानों को न्याय दिलाने मंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस ने शुरू की जन न्याय यात्रा

 

 

किसानों को लेकर सागर जिले के गढ़ाकोटा से तीन दिवसीय जन न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस नेता कमलेश साहू के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा का शुभारंभ दमोह विधायक राहुल सिंह ने हरी झंडी दिखाते हुए किया। कांग्रेस की ये जन न्याय यात्रा प्रमुख रूप से किसानों के लिए है। जिसमें कांग्रेस द्वारा किसानों की खराब हुई फसलों के मुआवजे की बात कर रही है। बताया गया की रहली विधानसभा समेत जिले और प्रदेश में पीला मोजेक रोग के कारण किसानों की हालत बेहद खराब है। किसान की मेहनत और लागत भी नहीं निकल रही है। सोयाबीन की सारी फसलें बर्वाद हो गई है। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया की युवाओं के पास साधन नही हैं। गरीबों के नाम राशन पर्ची से काट दिये गये। कोरोना काल में छोटे दुकानदारों की रोजी रोटी की व्यवस्था तक नही है। बेवजह अतिक्रमण के बहाने लोगों की निजी संपत्ति को नुक्सान पहुँचाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता जीवन पटेल ने मंत्री गोपाल भार्गव पर गंभीर आरोप लगाए।
वहीँ यात्रा के आयोजक कमलेश साहू ने कहा कि आम जनता काफी परेशान है। उन पर हो रहे अन्याय के खिलाफ रहली विधानसभा से तीन दिवसीय ‘‘जन न्याय यात्रा‘‘ माॅ हनुमंता से पदयात्रा कुमरई,रोन,गढ़ाकोटा,चैरई,रनगुंवा, हरदौट,विजयपुरा,रहली,पटना,पाॅच मील,कड़ता,बरोदा,ढाना,बम्होरी तिगड्डा,मकरोनिया होते हुए सागर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। जहाँ सागर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।


By - Ravi Soni (Garhakota MP)
15-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.