चमत्कार कर रहा घड़ी वाला पेड़, दूर-दराज से मनोकामनाएं लेकर आ रहे लोग

 

एक ऐसा भी पेड़ है जिसे लोग घड़ियों वाले पेड़ के नाम से जानते हैं। यहाँ पर लोग दूर-दूर से अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। और पूरी होने पर घड़ी चढ़ाते हैं। इस जगह पर आस्था और अन्धविश्वास में फर्क करना ज़रा मुश्किल है।
बता दें की ये जगह एमपी के उज्जैन में है। जिले से तकरीबन 40 किलोमीटर शिप्रा नदी के पास है। जहां लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। जो पूरी होने पर पेड़ों पर घड़ियां डाल दी जाती है। यह पेड़ घड़ी वाले पेड़ के नाम से मशहूर है।
अपने अच्छे समय की कामना के लिए उज्जैन जिले के नागदा तहसील के गुराड़ियासांगा गांव में पेड़ पर घड़ी चढ़ाई जाती है। यह एक बरगद के पेड़ का है। जहां स्थित एक देवस्थान पर क्षेत्र के आसपास के लोग मनोकामनाएं पूरी होने पर घड़िया चढ़ाने आते हैं। बताया गया की कुछ समय पहले किसी की मनोकामना पूरी हुई उसने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद से यहां लोगों की लाइन लग गयी।
कुछ मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं तो कायो लोग सिर्फ देखने आते हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने के बाद यहां पहली बार घड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था। उसके बाद से लोगों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

ग्रामीणों की माने तो सगस महाराज के इस स्थान पर हर मनोकामना पूरी होती है।--------


By - sagar tv news
15-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.