बागेश्वर धाम आई महिला की पति की आँखों के सामने मौत || SAGAR TV NEWS ||

 

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन सबके बीच अपनी पीड़ा के निदान को लेकर बड़ी संख्या में भक्तों के बागेश्वर धाम में पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को किडनी की समस्या से बीमार महिला अपने पति के साथ अर्जी लगाने धाम में पहुंची थी। वह अर्जी लगा पाती इसके पहले ही उसकी जान चली गई। जिले के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम में‎ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर की 33 साल की‎ महिला नीलू उर्फ नीलम सिंह‎ स्वस्थ होने की अर्जी लगाने पहुंची थी। पंडाल‎ में ही उसके प्राण निकल गए। महिला के पति‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इस बीमारी से निजात‎ पाने वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान अचानक वह गिरी तो फिर उठ नहीं पाई,
महिला के पति ने बताया कि सुबह तक तो उसकी तबीयत ठीक थी। वे बागेश्वर धाम में रुके हुए थे। एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं पत्नी के साथ पहुंचा था। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी


By - SAGAR TV NEWS
16-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.