सागर-एएनएम का पति बोला वो पूजा कर रही हैं और नहीं बचाया जा सका नवजात को || SAGAR TV NEWS ||

 

सुनो महिला को बंडा ले जाओ क्योंकि एएनएम अभी पूजा कर रही हैं और पूजा करना डिलेवरी से भी जरूरी है। ये कहना था एएनएम के पति का फोन पर, और अंजाम ये हुआ की इसी सब में एक प्रसूता दर्द से कराहती रही और नवजात की गर्भ में ही जान चली गयी। मामला सागर जिले के बंडा से सामने आया है। जबकि अगर डिलेवरी समय से हो जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे बल्कि इसी तरह के आरोप एएनएम पर लग रहे हैं। और बातचीत का एक कथित ऑडियो भी सामने आया है।
बताया गया की ए एन एम की गलती से कंदवा निवासी एक महिला का समय से प्रसव ना होने से नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कंदवा निवासी छोटू अहिरवार की पत्नी संध्या को प्रसव पीड़ा होने पर उसने 108 को फोन किया। 108 कंदवा गांव पहुंची। गर्भवती महिला और पति 108 वाहन में सवार हो गए। महिला की स्थिति गंभीर थी। जिससे उसे नजदीकी उप स्वास्थ केंद्र बरा ले गए। मौके पर एएनएम ना मिलने पर महिला के पति ने एएनएम को फोन किया तो उनके पति ने फोन पर बात करते हुए महिला को बंडा अस्पताल ले जाने की बात कही। ए एन एम के बारे में बताया की वह बंडा में है। फिर बताया की वह पूजा कर रही है। इसके बाद महिला को बंडा ले गए। जहां नवजात शिशु नहीं बच सका।
डॉक्टर लकी जैन का कहना है की महिला की हालत सामान्य है।------


By - Ravi Sen banda
20-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.