सागर-आधी रात प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, खनन माफियाओं में हड़कंप
सागर में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही आधी रात मे पकड़े डंपर-जेसीबी !
सागर-आधी रात प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, खनन माफियाओं में हड़कंप
सागर में आरटीओ कार्यालय के बाजू से लगी डुगडुगी पहाड़ी पर शुक्रवार देर रात प्रशासन और पुलिस की टीम ने दबिश दी। जहां अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी और डंपर पकड़े गए हैं। टीम ने कार्रवाई कर वाहनों को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा कराया है। वहीं अवैध उत्खनन करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय के पीछे स्थित डुगडुगी पहाड़ी पर अवैध उत्खनन चल रहा था। माफिया रात के अंधेरे में पहाड़ी पर उत्खनन कर रहे थे। प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार देर रात अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी टीम के साथ डुगडुगी पहाड़ी पर पहुंची। जहां जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से उत्खनन का कार्य चल रहा था। टीम ने घेराबंदी कर मौके से 3 जेसीबी मशीनें और 5 डंपर पकड़े। वाहनों के ड्राइवरों से उत्खनन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वह दिखा नहीं पाए। टीम ने वाहनों जब्त कर गोपालगंज थाना परिसर में रखवाया है। मामले में कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे अधिकारी जानकारी देने से बचते रहे।