सागर-अंडमान एक्सप्रेस में महिला से पर्स छीनकर दिया ध-क्का, अस्पताल में भर्ती

 

 

सागर में महिला को ट्रेन से फेंका ! चाकू की नौक पर छीना पर्स


 

सागर-अंडमान एक्सप्रेस में महिला से पर्स छीन

कर दिया ध-क्का, अस्पताल में भर्ती


अंडमान एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला का पर्स लुटेरे ने चाकू की नौक पर छीन लिया। महिला ने विरोध किया तो लुटेरों ने चलती ट्रेन से महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। यह पूरा मामला सागर जिले की बीना रेलवे स्टेशन के आउटर का बताया जा रहा है। महिला को गंभीर हालत में बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बता दे की राजकुमारी पाठक अंडमान एक्सप्रेस में पनवेल से नागपुर की यात्रा कर रही थी, ट्रेन बीना स्टेशन के आउटर पर पहुंचते ही अज्ञात लूटेरा महिला का पर्स छीनकर भागने लगा। महिला यात्री ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों से वापस बैग छीनने की कोशिश भी की। पहले तो लुटेरे ने महिला को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की, लेकिन महिला ने लुटेरों का डटकर सामना किया। पकड़े जाने के डर से लुटेरों ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और महिला का पर्स छीनकर भाग गया। महिला के पर्स में मोबाइल, नकदी सहित जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे। वहीं दूसरी ओर महिला स्टेशन के होम सिग्लन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों की नजर रेलवे लाइन के बाजू में बेहोशी की हालत में पड़ी महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी थी


By - sagar tv news
26-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.