सड़क किनारे सब्जी बेच रहे विक्रेताओ को पुलिस ने खदेड़ा || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

जब जगह मिलने के बाद भी सब्जी विक्रेता वहां दुकानें नहीं लगाने पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी नाराजगी दिखाई और इनकी दुकानों को हटवा दिया। यह व्यापारी सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस दौरान उनको हिदायत भी दी गई कि वे निर्धारित जगह पर ही बैठकर सब्जी बेचे। मामला भिंड जिले का है।
कुछ समय पहले गोरमी नगर परिषद ने सब्जी विक्रेताओं को 53 दुकानें कचनाव रोड़ पर पर बनाकर दी थी। साथ ही कहा था कि वे यही पर बैठकर अपना व्यापार करें और सडक पर बैठक सब्जी नही बेचे, लेकिन यह बात व्यापारियों को नागुवार गुजरी और वे सडक पर बैठकर सब्जी बेचने लगे। उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि ऐसा किए जाने से न केवल यातायात प्रभावित होगा बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई भी हो सकती है। बहरहाल, जब यह जानकारी प्रशासन को लगी कि यह लोग सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेच रहे है तो अधिकारी नाराज हो गए और वे पुलिस बल के साथ उनकी दुकानें हटवाने के लिए पहुंचे। काफी देर तक यह कार्रवाई चली और व्यापारी भी अपनी सब्जियां लेकर यहां-वहां भागे।


By - Sagar Tv News
28-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.