सूअरों के आतंक को देखते हुए युवक ने बनाई देशी बन्दूक आवाज से भाग जाते हैं जानवर
किसान अक्सर जानवरों से परेशान रहते हैं। क्योंकि वो फसलों को नुक्सान पहुंचाते हैं। वहीँ जंगली सूअरों के आतंक को देखते हुए एक युवा ने देसी बन्दूक बनायी है। जिसकी आवाज से जानवर भाग जाते हैं। नरसिंहपुर के पंचम मेहरा ने कुछ हद तक किसानों को परेशानी को दूर किया है। बताया गया की लगातार दो सालों से गन्ना, मक्का, अन्य फसलों को पक्षी चुन जाया करते थे। और जंगली सूअर भी सैकड़ों एकड़ की गन्ना, मक्का की फसल को बर्बाद कर रहे थे। इसी बीच पिपरिया बरोदिया के एक युवक ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए प्लास्टिक की एक ऐसी बंदूक बनाई जो आवाज इतनी तेज करती है। की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले सूअर भाग जाते हैं। पक्षी भी आवाज सुनकर फसलों को नुक्सान नहीं पहुँचाते। करीब साढ़े चार सौ रुपये से पंचम ने इसे बनाया है। इससे किसान काफी खुश हैं।--------शॉट/बाइट-------- वहीँ पंचम का कहना है की लॉक डाउन में कोई काम नहीं था तो जुगाड़ के तरीके से इसे तैयार किया। जिसकी अब डिमांड बढ़ गयी है।