एमपी में बदला मौसम का मिजाज,बारिश के साथ गिरे ओले || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। सोमवार को उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़ और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मंदसौर शहर समेत मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, बोतल गंज, सीतामऊ क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। पिपलिया मंडी और मल्हारगढ़ में तो हाईवे पर ओलों की चादर सी बिछ गई। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ही मौसम में बदलाव होगा और तेज गर्मी पड़ेगी। प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इनमें भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले शामिल हैं। हवा की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। दोनों के मिलने से मध्य भारत में क्लाउड फॉर्मेशन हो रहा है।


By - sagar tv news
06-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.