एमपी को मिला एक और राजकीय पर्व, भगोरिया के रंग में रंगे CM शिवराज ने की घोषणा....|| SAGAR TV NEWS ||

 


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी पर्व भगोरिया के रंग में रंगे नजर आए। वह आदिवासी परिधान, सिर पर पगड़ी और कुर्ते पर जैकेट डाले नजर आए। उन्होंने काला चश्मा भी पहना। शिवराज सिंह चौहान आलीराजपुर में भगोरिया में शामिल हुए। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। वह भी आदिवासी गेटअप में दिखीं।

सीएम शिवराज सिंह ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन किया। इसके बाद अपने संबोधन में कहा कि फाल्गुन का महीना है। हाेली आने वाली है। बसंत ऋतु चल रही है। हमारे नौजवान मांदल की थाप पर नृत्य कर रहे हैं। मैं आदिवासी संस्कृति को प्रणाम करता हूं। सीएम ने कहा कि भगोरिया जनजातीय परंपरा का अभिन्न अंग और लोक उत्सव है। मैं ऐलान करता हूं कि अब से भगोरिया को राजकीय पर्व और सांस्कृतिक पर्व माना जाएगा। उन्होंने ये भी घोषणा की है कि जिले के सोंडवा के 106 गांव में पानी लाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। शॉट....सीएम शिवराज सिंह चौहान खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।


By - sagar tv news
06-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.