मंत्री भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र में 2 नगर परिषद के अध्यक्षों को दिलाई गयी शपथ || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कुछ समय पहले सागर जिले के बांदरी और मालथौन को नगर परिषद् का दर्जा दिया गया था। जिसके बाद शनिवार को इनके अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मालथौन में कलेक्टर दीपक सिंह ने नव नियुक्त अध्यक्षों को शपथ दिलाई। नगर परिषद अध्यक्ष नीलकमल सिंह राजपूत के पदभार ग्रहण करने के बाद उनके प्रशसंकों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत गया। बता दें की मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मालथौन और बांदरी को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है। जिसके चलते मालथौन बस स्टैंड पर नगर परिषद के पहला पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगर परिषद को कई सौगातें दी।


By - Bhansingh Yadav (Malthon,Sagar MP)
19-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.