सागर-गैस गोदाम के पास सिलेंडर में लगी आग,दहशत में आये लोग 5 पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
खुरई के बीना रोड़ स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के परिसर में बने घर में गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। जिससे एक महिला और एक बच्ची सहित 5 लोग झुलस गए।घायल धर्मा कुशवाहा ने बताया कि घर में खाना बनाया जा रहा था कि अचानक से गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से आग भड़क गई। जिससे परी कुशवाहा, रेवाराम कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा और लीलाधर रजक झुलस गए। सूचना मिलते ही एजेंसी के अन्य कर्मचारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परी कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा और लीलाधर रजक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए। पुलिस ने जांचष्षुरू कर दी है।
By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-