उपचुनाव की तारीखों का नहीं हुआ एलान लेकिन बयानबाजी जारी है || SAGAR TV NEWS ||
मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री का बयान सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं की ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके मंत्री कमलनाथ के पास काम जब लेकर जाते थे। गिड़गिड़ाते थे लेकिन वो सिंधिया को बेइज्जत करते थे। इसलिए ये सरकार बनते ही गिर गयी थी। वहीँ प्रभात झा के बाद अरविंद भादौरिया ने भी भाजपा को गंगा बताया है। इसके अलावा उन्होंने मंच से दिल की बात भी कह दी। की कैसे पिछले मुंगावली के उपचुनाव में क्या क्या किया ब्रजेन्द्र यादव को हराने के लिए। कहा की 5000 हजार लोगों के पैर छुए,चार महीने पीछे पड़ा रहा। सगी भांजी की शादी में नहीं गया। शाम,दाम, दंड, भेद सब कुछ किया लेकिन ब्रजेन्द्र यादव को नहीं हरा पाया।