युवक ने जान हथेली पर रख चलती कार से उड़ाए नोट,पुलिस ने दबोचा || STVN INDIA ||
सोशल मीडिया में चर्चित होने के लिए चलती गाड़ी में चूरन वाले नकली नोट उड़ाकर रील बनाने वाले यू ट्यूबर जोरावर सिंह कलसी को सुशांत लोक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जोरावर सिंह कलसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक यूट्यूबर ने जोरावर सिंह कलसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह शाहिद कपूर की ओटीपी प्लेटफार्म पर हाल ही में रिलीज हुई वेव सीरिज फर्जी का एक सीन रिक्रिएट करते दिख रहे हैं। जोरावर सिंह अपने साथी लक्की को कहता है कि नोट उड़ाना शुरू कर। इसके बाद सीरीज के सीन की तरह लक्की गाड़ी की डिग्गी खोलकर नोट उड़ाना शुरू कर देता है। देखने में ही ये नोट नकली लग रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और ये सवाल खड़ा किया कि बिना परमिशन के इतने हाई प्रोफाइल इलाके में दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालकर ये रील क्यों शूट की गई। इस रील में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाई गई, जिसमें सभी की जान को खतरा हो सकता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और खतरनाक ड्राइविंग, दूसरों की जान को खतरे में डालना, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गाड़ी से पहचान की गई है कि गाड़ी जोरावर सिंह कलसी के नाम से है, जो दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला है। जिसके बाद जोरावर सिंह कलसी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि सुशांत लोक थाना पुलिस ने जोरावर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।