सागर के नए आईजी होंगे प्रमोद वर्मा, आईजी अनुराग का भोपाल हुआ तबादला

 

गृह विभाग ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग का तबादला किया गया है। उनके स्थान पर सागर जोन की कमान 2001 बैच के आईजी प्रमोद वर्मा को सौंपी गई है। वे वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे। आईजी अनुराग को सागर जोन से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। आईजी अनुराग ने सागर जोन की करीब डेढ साल पहले कमान संभाली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में जमीनी स्तर पर काम करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के सफल प्रयास किए।


By - sagar tv news
16-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.