आसमान में चांद-तारे ने दिखाया अद्भुत नजारा, लोग बोले यह तो माता चंद्रघंटा के माथे की बिंदिया ||

आसमान में चांद-तारे ने दिखाया अद्भुत नजारा, लोग बोले यह तो माता चंद्रघंटा के माथे की बिंदिया

चांद-तारे का अद्भुत नजारा
माता की बिंदिया जैसा नजारा

सागर सहित मध्य प्रदेश में शुक्रवार शाम को जब लोगों ने आसमान की तरफ निहारा तो चांद और उसके ठीक नीचे चमकते तारे का अद्भुत नजारा देख लोग दंग रह गए। इस खगोलीय घटना को लोगों ने नवरात्र और रमजान के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया। किसी ने माता चंद्रघंटा की तस्वीर के साथ शेयर कर लिखा कि यह मां के माथे की बिंदिया है तो किसी ने लिखा कि रमजान के पहले रोजे पर हमसफर के साथ चांद के दीदार हो रहे हैं।
शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे सागर सहित कई शहरों में आसमान में चांद-तारे की अनोखी जुगलबंदी दिखी। अर्धचंद्राकार के आकार में चांद के ठीक नीचे एक तारा टिमटिमा रहा था। कुछ लोगों ने यह खगोलीय और आकर्षक नजारे की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाला तो कई लोगों ने इसे नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की फोटो के साथ शेयर किया। आसमान में चांद-तारे की जुगलबंदी और माता चंद्रघंटा के माथे की बिंदिया बिलकुल एक जैसी नजर आ रही थी। मध्य प्रदेश और बिहार से इस तरह की तस्वीरें इंटरनेट पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही थीं।

खगोलशास्त्रियों के अनुसार शुक्रवार को पृथ्वी, चांद और शुक्र गृह धुरी पर घुमते हुए एक विशेष कोण बनाते हैं। धरती से आसमान में चांद के नीचे तेज चमकता शुक्र गृह बिलकुल अर्धचंद्राकार बिंदी की तरह नजर आता है। चूंकी शुक्र गृह सबसे चमकीला है, इसलिए यह आंखों से आसानी से नजर आता है और इसकी पहचान की जा सकती है। वहीं ज्योतिष में इस खगोलीय घटना को विशेष स्थान दिया जाता है।


By - sagar tv news
25-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.