सागर-आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश सरकार का किया विरोध | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में आंगनबाडी कार्यकर्त सहायिका संघ, परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों की राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में नवमे दिन भी जारी रही। हड़ताल के नवमे दिन आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड स्थित तीन मडिया पर आयोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल से तलाव के किनारे से 1 कि.मी. लम्बी मानव श्रंृखला बनाकर प्रदेश की शिवराज सरकार का जमकर विरोध किया। परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका हाथ में तखती व बेनर लेकर अपनी मांगों को बुलंद कर रही थी। संघ की अध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा कि बाईट

वही इसके बाद शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि अब परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का संयुक्त मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लडाई के मूड में है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।बाईट..

हड़ताल में सुपरवाइजर पर्यवेक्षक सहित जिले भर की की आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका सहित परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर शामिल थे।


By - SAGAR TV NEWS
25-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.