सागर-ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल साथ ही एक हाथ खो दिया || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई के पावर हाउस के पास ट्रेन से टकराने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय मंगल सिंह ठाकुर बीती रात अपने गांव गोलनी से किसी निजी वाहन से खुरई के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास उतरा और इसके बाद रेलवे लाइन के सहारे करीब एक किमी दूर स्टेशन पर अपने मित्र से मिलने के लिए जा रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-