पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक का किया मर्डर || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश के उमरिया में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहा आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने गांव के ही रहने वाले युवक का मर्डर कर उसके 12 टुकड़े कर दिए जिसके बाद गांव में सनसनी फेल गयी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मजमानी कला का है। जहा पास के ही गांव डोंगरगवां का रहने वाला आरोपी सूरज, शंभू झारिया के घर आया था। शंभू अपने घर पर अकेला था। तभी सूरज और शंभू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूरज ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे शंभू की मौके पर जान चली गई। मर्डर करने के बाद सूरज ने 36 साल के शंभू की डेड बाडी के 12 टुकड़े किए घटना से गांव में सनाटा पसेर गया जिसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया गया कि कि कुछ दिन पहले सूरज और शंभू साथ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। तब दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद आरोपी सूरज, शंभू के घर पहुंचा था।और इस घटना को अंजाम देदिया फिलहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर विवेचना षुरू कर दी है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.