कोरोना संकट देखते हुए बढ़ाई गयी पैरोल दो महीने और बाहर रह सकेंगे सेंट्रल जेल के बंदी || SAGAR TV NEWS
सागर केंद्रीय जेल में बंद कई सारे कैदी फिलहाल पेरोल पर बाहर चल रहे हैं। क्योंकि कोरोना का संकट गहराया हुआ है। जेल से लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर कैदियों की पैरोल दो महीने और बढ़ा दी गयी है। जिससे अब बंदीयों को दो महीने और बाहर रहने का मौका मिलेगा। इन दो महीनों को मिला दिया जाए तो कुल आठ महीनों की पैरोल अब तक बढ़ा दी गयी है। सागर पुलिस महानिदेशक ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है। की कोरोना संकट को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।देखा जाये तो जेल में कोरोना संकट लगातार बढ़ रहा है। वहीँ सोमवार को ही सेन्ट्रल जेल सागर से आठ कैदी संक्रमित पाए गए हैं। मामले में जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी का कहना है। की लगातार जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है। एहतियात भी बरती जा रही है।