सागर-बागेश्वर धाम की कथा के लिए तैयारियां शुरू,40 एकड़ मे लगेगा पंडाल || SAGAR TV NEWS ||

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सागर के बहेरिया में 24 अप्रैल से कथा होने जा रही है जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, कार्यक्रम को पहली बैठक का आयोजन हुआ जिसमे बागेश्वर धाम शिष्य मंडल सहित नगर के अलग-अलग संगठनों के समाज के लोग शामिल हुए
कथा के आयोजक मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह ठाकुर बहेरिया और संदीप दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस दौरान पंडाल सेवा, भोजन सेवा,जल सेवा, पार्किंग सेवा, स्वास्थ्य सेवा, संत सेवा, साफ सफाई, सुरक्षा सेवा और विद्युत सेवा सहित कई विषयों पर सभी ने अपने विचार रखे। जिस पर चर्चा कर सभी उपस्थित सुधि जनों ने कथा स्थल का भ्रमण भी किया। केरबाना स्थित बालाजी दरबार के महंत रामाश्रय दास जी के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में मुख्य आयोजक भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आयोजन को लेकर अभी किसी को कोई भी प्रभार या जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। आयोजक संदीप दुबे ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बागेश्वर धाम के सभी शिष्य मंडल को एकत्र करना है। शिष्य मंडल से चर्चा के बाद अगले हफ्ते आयोजन की व्यस्थाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
03-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.