संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक, परिजनों ने आशंका || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक फंदे पर लटका मिला। जानकारी लगते ही लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक की पहचान देवरी के झुनकू वार्ड निवासी विशाल अहिरवार के रूप में हुई है। जो ब्लाक कालोनी मे बने पुराने सरकारी आवास में लटका मिला है। जानकारी लगते ही परिजन मोके पर पहुंचे उन्होंने इस घटना में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों क आरोप है कि मुहल्ले की किसी लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। और जिस हालात में वह मिला है वह संदिग्ध है। वही पुलिस का कहना की एक दिन पहले गोशीदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी दूसरे दिन वह फंदे पर लटका मिला। पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है मामले की जांच कर रहे है।