खेत से घर लौट रही नाबालिग के साथ पुलिसकर्मी ने की छेड़छाड़

नाबालिग ने एएसआई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

खेत से घर लौट रही नाबालिग के साथ पुलिसकर्मी ने की छेड़छाड़

बड़वानी जिले के थाना राजपुर में एक नाबालिग ने पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह खेत से लौट रही थी, तब एक एएसआई ने उसके साथ छेड़छाड़ की, वहीं पीड़िता के शोर मचाने के बाद वह भाग गया।नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर एएसआई के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की नाबालिग खेत से घर लौट रही थी तभी बाइक सवार पुलिस कर्मी ने उससे छेड़छाड़ की, घबरा कर मौके से भागी, उसने चिल्लाया तो पास के खेत मे काम कर रहे लोगों ने देख लिया और पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद नाबालिक ने राजपुर थाने में पदस्थ एक एएसआई पर नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया हे वही पुलिस ने अज्ञात पुलिस कर्मी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था, जिसके बाद परिजनों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी कि जब उसकी पहचान हो गई है तो उसकी नामजद एफआईआर दर्ज की जाए। अज्ञात के खिलाफ नही? परिजनों ने बताया कि वे मंगलवार शाम चार बजे के करीब थाने आये, लेकिन पुलिस ने रात में कायमी की। वही देरी का कारण पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी का न होना बताया। एफआईआर के लिए महिला सब इंस्पेक्टर अन्य थाने से आई जिसके बाद शिकायत दर्ज हो पाई। पुलिस ने फिलहाल 354 सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के बयान दर्ज कर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएगी, फिलहाल विवेचना जारी है।


By - sagar tv news
12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.