जेल में बंद मुस्लिम कैदियों को सेहरी और रोजा इफ्तार नहीं करने दिया जा रहा कर दी भूख हड़ताल
देवास के जिला जेल में 11 अप्रैल से मुस्लिम समाज के करीब 20 जेल में बंद कैदियों ने जेल के अंदर भूख हड़ताल पर है। जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर रोजा रखने वाले कैदियों को सेहरी व रोजा इफ्तार नही करने दिया जा रहा। जिसके विरोध में करीब 20 कैदी जेल में अनशन पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही मुस्लिम नेता शौकत हुसैन जिला जेल देवास पहुंचे और जेलर अनिल दुबे से चर्चा की। करीब 1 घंटे की चर्चा के बाद जेलर ने आश्वासन दिया कि आज से सभी कैदियों को रोजा इफ्तार करने के लिए टाइम दिया जाएगा।