सागर-ट्रैन में यात्रा कर रहे यात्री के साथ ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गया सीधे अस्पताल|| SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के खेजरा इज्जत रेलवे फाटक के पास दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सागर जिले अस्पताल रेफर किया गया है जानकारी के मुताबिक खुरई-बीना रेलवे ट्रैक के खेजरा इज्जत रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक यात्री घायल पड़ा हुआ था। रेलवे कर्मचारी ने इसकी जानकारी डायल 100 को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 के पायलट अजय और सहायक उपनिरीक्षक जेपी यादव के साथ मालखेड़ी आरपीएफ के प्रधान आरक्षक नवीन कुमार पाराशर मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय देवेंद्र साहू निवासी घाट पिपरिया थाना बांदकपुर जिला दमोह जो दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर जा रहा था। घायल यात्री देवेंद्र साहू ने बताया कि वह दमोह से जयपुर के लिए दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन से निकला था वह ट्रेन से कैसे गिरा पता नहीं। रेलवे ट्रेक के किनारे एक युवक पड़ा हुआ देखकर रेलवे ट्रेक पर काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी डायल 100 को दी। इसके बाद डायल 100 मौके पर पहुंची तो देखा कि यात्री की सांसे चल रही है। इसके बाद तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल यात्री को सिर, हाथ, पैर और कमर में चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
15-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.