सागर-बीमारी का प्रकोप 140 + मरीज मिले कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

सागर-बीमारी का प्रकोप
कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

सागर-बीमारी का प्रकोप 140 + मरीज मिले कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

सागर जिले के राहतगढ में कलेक्टर दीपक आर्य ने मीजल्स बीमारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मीजल्स बीमारी से पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर समझाइस दी। साथ ही मीजल्स से बचाव के लिए टीकाकरण करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। गौरतलब है कि नगर के वार्ड नम्बर 12 में बीते दिनों बच्चों में मीजल्स के लक्षण देखे गए थे, इसके साथ ही उन्होंने लाडली बहना के संबंध में भी जानकारी ली साथ ही सड़कों नालियों का निर्माण कराए जाने के आदेष अधिकारियों को दिए। इस मौके पर उन्हांने तहसील परिसर पहुंचकर लोक सेवा का केंद्र का निरीक्षण किया। लोकसेवा के कर्मचारियों से उन्होंने लेखा-जोखा फार्म आवेदन की जानकारी ली। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के बारे में सीबीएमओ से बात की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की बहुत कमी है इस पर कलेक्टर ने कहा कि जैसे ही डॉक्टर उपलब्ध होगे सबसे पहले राहतगढ़ अस्पताल के लिए भेजुगा।


By - sagar tv news
16-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.