MP | ताड़ी पीने से 3 लोगों की मौत,13 लोगों की बिगड़ी तबियत || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा थाने के ग्राम झडामली में ताड़ी पीने से एक महिला सहित तीन की जान चली गई, जबकि 13 लोग अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि ग्राम झडामली में रात को परिजनों ने ताड़ी पी थी, जिससे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। कुछ लोगों को उल्टी दस्त होना शुरू हुआ। और एक महिला और दो पुरुषों ने दम तोड दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से कीटनाशक दवा स्टाईक मिली है। हालांकि मौत का मुख्य कारण क्या है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि होगी। वही अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि ताड़ी के साथ अन्य चीजों का एडल्टरेशन संभव है, क्योंकि ताड़ी से किसी की मृत्यु होना संभव नहीं है। वह भी 10 से 12 घंटे के बाद इसमें कुछ पॉइजनिंग की संभावना बनी हुई है। कुछ चीज इसमें ऐसी मिली हुई है जिससे महिला की जान चली गई। वही नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सरकार जवाबदार है। प्रदेश की आदिवासी हितैषी बनने का काम करते हैं पर ये उनकी शराब की नई नीति के वजह से गांव-गांव में शराब का अड्डा चल रहा हैं। सरकार राजस्व बढ़ाने में लगी हुई। उन्होंने कहा कि धार में हमारे आदिवासी भाई की जान गई है। इसकी पूरी जवाबदारी सरकार की है। सरकार केवल बहाने बना रही। सरकार आदिवासियों के लिए काम नहीं करना चाहती।


By - SAGAR TV NEWS
17-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.