कबड्डी के मैदान में उतरे वित्त मंत्री विपक्षी खिलाड़ियों ने पकड़ ली टांग देखिये मजेदार वीडियो

 

अपनी उम्र की परवाह किए बगैर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कबड्डी के मैदान में उतर गए। लेकिन वे विपक्षी खिलाडियों के आगे नहीं टिक सके और उनके हाथों मात खा गए। लेकिन इसके बाद भी हंसते हुए बाहर निकले। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एमपी के मंदसौर में वित्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ क्षेत्र में कबड्डी खेली जा रही थी। कबड्डी को देखते ही वे खुद को नहीं रोक पाए और वे भी मैदान में दो-दो हाथ करने उतर गए। खेलते-खेलते वे विपक्षी टीम के पाले में पहुंच गए। इसी दौरान विपक्षी खिलाडियों ने उनकी टांग पकड़ ली, लेकिन मंत्री ने पूरा दम लगाते हुए अपनी टांग छुड़वा ली और बाहर आ गए। आपको बता दें कि मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और वर्तमान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की उम्र 65 वर्ष है। इसके बावजूद भी वे मध्य प्रदेश के सबसे फिट मंत्रियों में शुमार हैं। यहां तक कि वे तलवारबाजी में भी माहिर हैं। दशहरा के समय उनका तलवारबाजी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।


By - SAGAR TV NEWS
22-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.