सागर-मंदिर जा रहे थे बाप-बेटे लेकिन ट्रैक्टर की बजह से बेटे का... || SAGAR TV NEWS ||

 

बीते दिन ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका जिला अस्पताल में इलाज किय जा रहा था वही बेटे को भोपाल रेफर किया गया था जहा इलाज के दौरान आज बेटे ने दम तोड़ दिया और जैसे ही इसकी खबर परिजनों को लगी तो उन्होंने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दी जानकारी के मुताबिक निवासी बनहट टपरा राजाराम कुशवाहा अपने बेटे सुरेंद्र कुशवाहा के साथ अपने गांव से बाइक से गढ़ौला जागीर देवी मंदिर जा रहे थे तभी ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया था घायल बेटे को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। मौत की खबर के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण नेशनल हाईवे के सुमरेरी चौराहे पर चक्काजाम की तैयारी कर रहे थे। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही खुरई देहात थाना प्रभारी नितिन पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी कि जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना था कि ट्रैक्टर चालक ने गलत साइड में लाकर बाइक सवार पिता और बेटे को टक्कर मार दी थी। जिसमें बेटे की तो मौत हो गई जबकि पिता का सागर में इलाज चल रहा है।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
24-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.