अपने कलेजे के टुकडे को नर्मदा घाट में रखकर चली गई मां, पुलिस को मिली

 

मध्य प्रदेश के रायसेन में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहा नर्मदा घाट के किनारे एक तीन माह की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली है जिसे रोता बिलखता देख उदयपुरा हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां बच्ची स्वस्थ्य पाई गई। बताया जा रहा है कि हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष गिरजेश प्रताप सिंह जब बौरास घाट में दीप दान करके वापस लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि एक बच्ची लावारिस हालत में पड़ी है। जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्ची बिलख रही थी, वे तुरंत बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस को अभी यह पता नहीं चल सका कि यह बच्ची किसकी है और कौन इस बच्ची को इस तरह रखकर चला गया है। यह भी कयास लगाए जा रहे है कि उसके माता-पिता ही बच्ची को नर्मदा नदी के किनारे रखकर गए होंगे। आखिर उनकी क्या मजबूरी होगी, पुलिस इन सभी सवालों के जबाव खोजने में लगी है।


By - SAGAR TV NEWS
24-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.