मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत बाइक से पीछा कर खेतों में दौड़ाया || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के श्योपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खेत में 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, तो सभी हैरान रह गए। बताया गया कि यह मगरमच्छ गांव के खतों में ही डेरा जमाये हुए है। जिसके बाद उसे बाइक से खेतों में दौड़ाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना आवदा थाना क्षेत्र के राडेप गांव की है। जहां रात के समय में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। मगरमच्छ घर के अंदर ना घुसे इसके लिए ग्रामीण ने उसे बाइक से पीछा कर दौड़ाया और दूर तक उसे भगा दिया। वहीं इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया।
गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गांव में मगरमच्छ अपना डेरा जमाये हुए है। गांवों में मगरमच्छों के घुसने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों में डर का माहौल बना रहता है।


By - SAGAR TV NEWS
25-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.