7 साल से अलग रह रहे पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई माला,एकसाथ रहने का किया वादा ! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के दतिया में सात सालों से अलग रह रहे पति पत्नी फिर एकसाथ रहने को राजी हो गए हैं। मामला सुलझने के बाद कलेक्ट्रेट में न सिर्फ एक दूसरे को मिठाई खिलाई बल्कि माला पहनाकर हमेशा साथ रहने का वादा भी किया। यह सहमति जिला प्रशासन की पहल पर बनी है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में चपरासी के पद पदस्थ उदय सिंह की शादी 8 साल पूर्व ग्वालियर की रचना से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपती में खटपट होने लगी और पति पत्नी अलग अलग हो गए। इसके बाद पति ने पत्नी की और पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत पुलिस और प्रशासन को की थी। मामला कुटुंब न्यायालय में पहुंचा और वहां पर भी कई वर्षो तक प्रकरण चला। इधर पुलिस भी दोनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही थी। इस बीच जन सुनवाई मामला पहुंचा। कलेक्टर संजय कुमार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दंपति की कॉउंसलिंग की। प्रशासन की समझाइश के बाद पति पत्नी फिर से एक हो गए। कलेक्ट्रेट परसिर में एक दूजे को माला पहनाकर हमेशा साथ रहने का वादा किया l


By - SAGAR TV NEWS
26-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.