सागर-बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में भाजपा नेता की पत्नी की लगी अर्जी क्या बताया देखिये
बागेश्वर दिव्य दरबार में जनसैलाब भाजपा नेता की पत्नी की लगी अर्जी
सागर-बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में भाजपा नेता की पत्नी की लगी अर्जी क्या बताया देखिये
सागर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया। बहेरिया स्थित बांके बिहारी नगर में कथा पंडाल में दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार शुरू हुआ। दरबार में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहुंचकर भक्तों की अर्जी लगाईं। उन्होंने कहा कि पर्चे का आधार श्री बागेश्वर धाम सरकार की महा कृपा है। परचा तो बहाना है, हमारा उद्देश्य तो सबको सांसारिक पीड़ा से निजात दिलाकर बागेश्वर सरकार का बनाना है। भक्त मुझसे नहीं भगवान बागेश्वर सरकार से जुड़ें। उन्होंने दिव्य दरबार में पहुंचे करीब ढाई लाख लोगों के बीच से अर्जी लगाकर लोगों को बुलाया। इस दौरान 25 से अधिक लोगों की अर्जी लगाई है। उन्हें उनकी समस्या का समाधान बताया गया। अर्जी के दौरान मंच पर पहुंचने वाले लोगों की समस्या का पर्चा पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले से लिखकर रखा हुआ था। जैसे ही वो मंच पर पहुंचे और अपनी समस्या बताई तो उन्होंने पर्चा खोलकर दिखाया और पढ़ाया। जिसमें भक्त ने जो बोला वही समस्याएं लिखी थीं। अर्जी के दौरान सागर की एसवीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी की पत्नी की अर्जी लगी। वे मंच पर पहुंची और साथ में डॉ. अनिल तिवारी भी पहुंच गए। जहां अपनी समस्या और मनोकामनाएं बढ़ाई। जिस पर पंडित. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विद्यालय में दिक्कत चल रही है। कुछ लोग पीछे लगे हुए हैं। उनका उद्देश्य विद्यालय बंद कराना है। यह सब कॉम्पिटिशन के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो संकट मड़रा रहे हैं वो शांत होंगे। विद्यालय तेज गति के साथ चलेगा। आगे कहा कि परिवार का जो उच्चाटन हुआ है वह कुल की माता का अनुष्ठान बिगड़ने से हुआ है। उनकी पूजा करिए। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान के उपाय बताए। साथ ही बागेश्वर धाम की पेशी करने की बात कही।