सागर-इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत फिर नहीं बचा सके

सागर-इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत फिर नहीं बचा सके

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन
सर्दी खांसी के मरीज की मौत !

सागर जिले के देवरी में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक मरीज की तबियत बिगड गई और कुछ ही समय बाद उसकी जान चली गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। देवरी में तीन माह में यह दूसरी घटना है।
जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुना बीजागौर निवासी बलराम सेन उम्र की तबीयत खराब होने पर उसे परिवार वाले इलाज कराने के लिए देवरी के झोलाछाप डॉक्टर समीर विश्वास की क्लीनिक पर लाए थे। जहां डॉक्टर ने बलराम को बोतल चढ़ाई और इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर झोलाछाप डॉक्टर उसे अपने वाहन में मरीज को सागर लेकर पहुंचा। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर उसे सागर में राय हॉस्पिटल में लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया। इस मामले की खबर मिलते ही झोलाछाप डॉक्टर मौके से भाग गया। इसके बाद बलराम की पत्नी सरोज ने परिवार वालों को सूचना दी। वही, घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस ने मामला कायम किया। इस प्रकरण की जांच कर रही देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि इलाज के बाद मरीज की जान चली गई थी। डॉक्टर का क्लीनिक सील कराया गया है। डॉक्टर के खिलाफ पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है। मामले में गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला मरीज की जान जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर ने दोबारा इलाज करना शुरू कर दिया है। जिससे इस मरीज को भी अपनी जान से हाथ धोना पडा।


By - sagar tv news
27-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.