एमपी में अनोखी शादी दूल्हे की जगह निकली दुल्हन की बारात

दुल्हन की निकली बारात
झूमते नाचते गए बाराती !

एमपी में अनोखी शादी दूल्हे की जगह निकली दुल्हन की बारात

अक्षय तृतीया के बाद से देशभर में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। सभी समाज और वर्ग में शादी देखने को मिल रहा है। शादी समारोह के दौरान के कई मजेदार वीडियो और खबरें भी सामने सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश से एक अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आ रही है। इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे भाई वाह क्या बात है।
दरअसल मामला श्योपुर जिले का है, जहां शादी समारोह के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। आम तौर पर देखा गया है कि दूल्हे के घर से बारात आती है और दूल्हा घोड़ी पर सवार होता है। लेकिन यहां कुछ अलग ही देखने को मिला।
श्योपुर की इस अनोखी शादी में दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर बारात निकाली और दूल्हे के घर तक गई। इतना ही नहीं दुल्हन के घर से बाराती भी उनके साथ नाचते गाते दूल्हे के घर तक पहुंचे। बाराती में महिलाएं और बच्चे शामिल थे

 


By - sagar tv news
29-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.