इस्तीफा देने वाले को बनाया कांग्रेस प्रत्याशी ! || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी मे 28 सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने की 9 नामो की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 3 नेता ऐसे है जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए है तो मुंगावली विधानसभा सीट पर घोषित प्रत्याशी के नाम पर सभी चकित होकर रह गए है। मुंगावली से कांग्रेस ने कन्हैया राम लोधी की अपना उम्मीदवार बनाया। ये वही नेता है। जिन्होंने सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। और भाजपा के दिग्गज नेताओ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ,शिवराज सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह सिसोदिया पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के साथ मंच पर बैठे हुए हैं और भाजपा का दामन थाम लिया था  अब इसको लेकर कन्हैया राम का कहना है की सिंधिया का एहसान चुकाने पार्टी से इस्तफ़ा दिया था। वही सोशल मीडया के जमाने में आज भी उनके फेसबुक पर सिंधिया के साथ फोटो अपलोड है।
अब इस पर कहना है की किसी ने उनकी फर्जी आईडी बना रखी है।
देखा जाए तो कांग्रेस से प्रत्याशी बनाये गए कन्हई राम लोधी पहले दोनो नावों में सवार थे।
लेकिन भाजपा में जाने के कुछ दिन वाद मुंगावली में आये दिग्विजयसिंह के आने पर कन्हई राम वापिस कांग्रेस में चले गए।


By - Rahul Kumar Jain (Ashok Nagar MP)
28-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.