नाराज विस्थापितों ने हाईवे पर लगाया जाम, सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग
मध्य प्रदेश में जबलपुर में बरसात का कहर देखने को मिला है। देर रात भारी बारिश होने से मनमोहन नगर से लोगों को विस्थापित कर एक स्कूल में शिफ्ट किया गया था। लेकिन वहां की व्यवस्था खराब से लोगों ने ग्राम चाटी के पास नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया और सुरक्षित जगह षिफट करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठी रही। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे आवाजाही प्रभावित रही। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनको उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। इसके बाद भी वे माने। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को स्कूल में शिफ्ट किया गया था। उन्हें बारिश होने के कारण उनकी गृहस्थी का सामान खराब हो गया था। साथ ही कई परेषानियों का सामना करना पडा था।