ट्राला खराब होने से हाईवे पर लगा जाम करीब 15 घंटे से लोग वाहनों में फंसे है
ट्राला खराब होने से हाईवे पर लगा जाम करीब 15 घंटे तक
ट्राला खराब होने से हाईवे पर लगा जाम करीब 15 घंटे से लोग वाहनों में फंसे है
बरखेड़ा के पास एक ट्राला खराब होने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम से भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा है। हालात यह बने है, कि करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। इस जाम में करीब 15 घंटे से लोग वाहनों में फंसे है। जो भूख प्यास से तरस रहे है। बताया जा रहा है कि जाम लगने से औबेदुल्लागंज से बुधनी के मिडघाट तक वाहनों की कतार लगी है। कई यात्री बस और सब्जी की गाड़ियां भी जाम में फंसी है। इसके साथ ही रात में हुई बारिश के कारण जाम की स्थिति और भयानक हो गई है। हालांकि, पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।