अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में शामिल हुए समर्थक और क्षेत्रवासी

 

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से बीजेपी के विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल की डेथ के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी जान हार्टअटैक से गई थी, पहले ऐसी आशंका जाहिर की जा रही थी उनकी जान ब्रेन हेमरेज से गई है, लेकिन पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि उनकी जान हार्टअटैक से हुई है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर करीब मोनू नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित घर के अपने कमरे में गये थे। उसके बाद शाम 6 बजे जब उनका कमरा नहीं खुला, तो परिजन ने जाकर देखा। तो वह बिस्तर पर उल्टा पडे थे। उन्हें शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेथ घोषित कर दिया था। इस मौके पर अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। अस्पताल में मोनू के बड़े ताऊ सरदार सिंह पटेल मौजूद रहे। तो वही मोनू के मंझले ताऊ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल निवास पर पहुंचे थे। यहां एडीएम, एएसपी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। सोमवार की दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बडी संख्या में उनके समर्थक और क्षेत्रवासी शामिल थे।


By - sagar tv news
03-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.