युवक को थाने में गोली लगने के बाद हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां || SAGAR TV NEWS ||
चोरी के संदेह पर सतना जिले के सिंहपुर थाना के लॉकअप में बंद एक युवक की थानेदार की सर्विस रिवॉल्वर से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नारायणपुर गांव में राजगीर मिस्त्री का काम करने वाले राजपति कुशवाहा 45 वर्ष की रविवार की रात सिंहपुर थाना के अंदर गोली लगने से मौत हो गई, जिस रिवाल्वर से राजपति को गोली लगी वह सिंहपुर थाना प्रभारी विक्रम पाठक की सर्विस रिवॉल्वर थी। गोली लगने के बाद राजपति को सिंहपुर थाना से बिरला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। बावजूद उसे रीवा मेडिकल कालेज ले जाया गया। इसकी खबर लगते ही हंगामा शुरू हो गया। मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, थाने पहुंचे और वहीं धरना देने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ने लाठियां भांजी।