लोभान के धुएं से भड़की मधुमक्खियां,दरगाह आए लोगों पर हमला 7 बच्चों सहित 15 लोग घायल | SAGAR TV NEWS

 

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के अबगांव कला गांव में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे 7 बच्चों सहित 15 लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही असलम और रफीक के बच्चों के जमाल का कार्यक्रम था, इसलिए पूरा परिवार गांव के पास बनी दरगाह पर गया था। जमाल निकलने के दौरान दरगाह पर लोभान की धूनी देने के लिए अंगारों पर लोभान छोड़ा गया, इससे मधुमक्खियां भडक गई और कुछ देर बाद पास के पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को काट लिया। इस घटना में डेढ़ वर्षीय अरहान और फरहान भी घायल हो गए है। मधुमक्खियों के हमले से किसी को चेहरे पर तो किसी को हाथ और पैर में सूजन आई है। जैसे-तैसे सभी ने अपने आप को बचाया।


By - SAGAR TV NEWS
06-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.