230 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेगी AAP

 

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल शिवपुरी पहुंची। जहां उन्होंने भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि वे अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यक्रमों के बहाने सभी जिलों में घूम रही हैं। विधानसभा चुनाव में जहाँ एक ओर पार्टी ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है, वहीं आदमी पार्टी की नजर महिला वोट बैंक पर भी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अकेले अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है। क्योंकि उन्होंने अडानी के भ्रष्टाचार को मुद्दा बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि आप के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। आप मध्य प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी हो रही है। मैं अब जनता को भाजपा और कांग्रेस से उबारना चाहती है, आप सत्ता में आती है तो दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे विकास कार्यों को जमीन पर उतरेगी। इसलिए मतदाताओं का आशीर्वाद चाहती है।


By - sagar tv news
05-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.