मुरैना में हाहाकार मचाने वाली आरोपी पुलिस ने किया शॉर्ट एंड काउंटर पैर में लगी गोली
6 लोगों के हत्यारे आरोपी का पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर
मुरैना में हाहाकार मचाने वाली आरोपी पुलिस ने किया शॉर्ट एंड काउंटर पैर में लगी गोली
मुरैना के लेपा गांव में 6 लोगों की गोली मारकर मर्डर करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गोली चलानी पड़ी पुलिस को गोली चलानी पड़ी। आरोपी अजीत के पैर में गोली लगी है। आरोपी भूपेंद्र के सिर में मामूली चोट आई है। अजीत सिंह को पुलिस ने इलाज के लिए मुरैना रेफर किया है। मुठभेड़ मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुई। इस मर्डर मांमले में पुलिस ने शुरुआत में 9 को आरोपी बनाया था। बाद में महिला (रज्जो) का नाम भी जोड़ा गया। पुलिस इससे पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज अजीत और भूपेंद्र भी अरेस्ट कर लिए गए। अब 4 आरोपी फरार हैं।महुआ थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे अजीत सिंह तोमर और भूपेंद्र तोमर चंबल नदी के उसैथ घाट पर थे। इस दौरान पुलिस और आरोपियों का आमना-सामना हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। अजीत सिंह से एक 315 बोर की राइफल, 2 खाली और 1 भरा हुआ कारतूस जब्त किया है।